/sootr/media/post_banners/a14b85a3b41409c35aa10671237772f38a9d24aa428300fae8b671c09f7eb58d.jpeg)
MUMBAI. सलमान खान के फैंस उनकी फिल्मों का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल सलमान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अगले साल 2023 में एक्टर की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इसमें एक किसी का भाई किसी की जान तो दूसरी टाइगर -3 है। बताया जा रहा है कि टाइगर-3 दीवाली 2023 में रिलीज होगी। जबकि किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान'में सलमान के अलावा शहनाज, पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबती, जगपति बाबू, जैसी गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम दिखाई देंगे। जबकि टाइगर -3 में सलमान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी नजर आएंगे। वहीं खबरें है कि सलमान की फिल्म टाइगर-3 में अब एक और एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है।
Today in #biggboss16 Megastar #SalmanKhan Has Confirmed #Revathi Is Doing A Role In #Tiger3 ????#BiggBoss #love pic.twitter.com/aZ9gNG1rAB
— SALMAN KHAN FAN (@megastar_2727) November 27, 2022
30 साल बाद साथ में आएंगे नजर
खबरें है कि टाइगर-3 में रेवती नजर आएंगी। ये गुड न्यूज फैंस को खुद सलमान ने दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रेवती रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी, जो सलमान की मेंटर होंगी। बता दें दोनों 30 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले वह फिल्म ‘लव’ में एक साथ नजर आएं थे। ये फिल्म 1991 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रेवती हाल ही में बिग बॉस 16 में नजर आई थी। यहां सलमान ने मंच पर रेवती का स्वागत किया था। यहीं पर ही सलमान ने कंफर्म किया कि रेवती उनकी फिल्म 'टाइगर 3' का हिस्सा बनने जा रही हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
ये खबर भी पढ़ें...
फिल्म में शाहरुख भी करेंगे स्पेशल रोल प्ले
फिल्म टाइगर-1 और टाइगर-2 को भी फैंस से खूब प्यार मिला था। इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। टाइगर-3 में सलमान और रेवती के अलावा कटरीना कैफ, इमरान हाशमी नजर आएंगे। फिल्म में कटरीना का एक्शन भी देखने को मिलेगा। खबरें तो ये भी है कि फिल्म में शाहरुख खान भी एक स्पेशल रोल करते दिखेंगे।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)